फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल संचालक ने किया ग्राहक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल संचालक ने किया ग्राहक पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

बुलंदशहर। कालाआम स्थित एक होटल में चिकन की क्वालिटी को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान होटल संचालक ने ग्राहक पर जानलेवा हमला कर दिया, जबकि वेटरों ने उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद ग्राहक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग कर जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू किए। पुलिस ने होटल संचालक और कई वेटरों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली की कालाआम पुलिस चौकी के पास एक होटल में डीएम रोड निवासी प्रशांत अपने साथी के साथ चिकन खाने पहुँचा था। चिकन की क्वालिटी खराब लगने पर उसने होटल संचालक से शिकायत की। इसी पर दोनों पक्षों में कहासुनी एवं गाली-गलौज हो गई। इसी दौरान होटल संचालक ने किसी वस्तु से ग्राहक के चेहरे पर वार कर दिया। इससे ग्राहक प्रशांत लहूलुहान हो गया। इसके बाद वेटरों ने भी उसे पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। घायल प्रशांत ने होटल के बाहर निकलकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर की। सूचना पर नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने होटल संचालक और मारपीट में शामिल कई वेटरों को हिरासत में ले लिया। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि घायल युवक का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर तीन नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें