फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी क्राइम पर अभद्रता का आरोप, अधिवक्ताओं का हंगामा

विज्ञापन
पुलिस ऑफिस पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
एसपी क्राइम पर अभद्रता का आरोप, अधिवक्ताओं का हंगामा
विज्ञापन

बुलंदशहर। एसएसपी आफिस में शुक्रवार दोपहर वकीलों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने एसपी क्राइम पर अधिवक्ताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग भी की। एसएसपी ने उन्हें निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुमन कुमार राघव के नेतृत्व में पुलिस आफिस पहुंचे अधिवक्ताओं ने एसपी क्राइम कमलेश बहादुर के खिलाफ नारेबाजी की। वकीलों ने एसएसपी को बताया कि दो दिन पहले जब अधिवक्ता उनके कार्यालय आए तो वहां एसपी क्राइम मौजूद थे। अधिवक्ताओं के जाते ही वह पीछे से बोले कि, जिले में अधिवक्ताओं की दबंगई है, जिसे मैं ही खत्म करूंगा। अधिवक्ता सुमन कुमार राघव ने बताया कि वकीलों को लेकर इस तरह की टिप्पणी अशोभनीय है। मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा एसपी क्राइम बेहद सुलझे अधिकारी है, जो ऐसा नहीं कर सकते। इसी बीच एसपी क्राइम भी वहां पहुंच गए। उन्हें देख अधिवक्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। अधिवक्ताओं ने एसपी क्राइम के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दावा करने की बात कही। इस पर एसएसपी ने आश्वासन दिया कि वह सीसीटीवी फुटेज को चेक करवाएंगे। साथ ही अधिवक्ताओं ने दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान नरेश नागर, गिरीश कुमार पाठक, दलेल सिंह, संतोष राघव, शैलेंद्र सिंह तथा भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें