फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन के साथ मिलेगा प्रति सदस्य एक किलो मक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन के साथ मिलेगा प्रति सदस्य एक किलो मक्का
विज्ञापन

बुलंदशहर। फूड सिक्येारिटी योजना के तहत इस बार राशन की दुकानों पर गेहूं-चावल के साथ पात्र परिवार के प्रति सदस्य को एक किलो के हिसाब से मक्का भी मिलेगा। राशन की दुकानों पर मक्का पहुंचना शुरू हो गया है। विभागीय अफसरों ने बताया कि अभी मक्का का रेट निर्धारित नहीं हुआ है। रेट मिलते ही सभी कोटेदारों को अवगत करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की फूड सिक्योरिटी योजना के तहत प्रत्येक माह जनपद की 1426 दुकानों से करीब छह लाख पात्र परिवारों को गेहूं-चावल का वितरण किया जाता है। पात्र परिवार के प्रति सदस्य को पांच किलो राशन देने का प्रावधान है। इसमें तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल शामिल होता है। चावल का रेट तीन रुपये और गेहूं का रेट दो रुपये लिया जाता है। अब शासन ने फरवरी माह में वितरित होने वाले राशन के साथ प्रति यूनिट एक किलो मक्का देने का भी निर्णय लिया है। इसके चलते अब प्रति सदस्य को दो किलो चावल, दो किलो गेहूं और एक किलो मक्का का वितरण किया जाएगा। बताया गया कि गेहूं और चावल के साथ मक्का राशन की दुकानों पर पहुंचना शुरू हो गया है। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि इस बार फरवरी माह में वितरित होने वाले राशन के साथ मक्का का भी वितरण होगा। मक्का का रेट अभी शासन से निर्धारित नहीं हो सका है। जैसे ही इसका रेट निर्धारित कर दिया जाएगा तो इससे सभी कोटेदारों को अवगत करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मक्का का वितरण भी गेहूं और चावल की तहर पॉश मशीन से ही होगा। जनपद में पहली बार राशन के साथ मक्का का वितरण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें