फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर के अधिशासी अभियंता से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर के अधिशासी अभियंता से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

बुलंदशहर। कागज में कुछ और धरातल पर कुछ और, सरकारी विभागों में यह प्रक्रिया आम हो गई है। सिंचाईं विभाग में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां अफसरों ने कागज में दर्शा दिया कि 106 टेल तक नहरों का पानी जा रहा है। जबकि, समीक्षा बैठक में 90 टेल तक पानी पहुंचने की बात कही गई। अब मामले में सीडीओ ने बुलंदशहर खंड गंगनहर के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांग लिया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि गत दिनों लगभग विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ था। इस बैठक में बुलंदशहर खंड गंगनहर के अधिशासी अभियंता ने जानकारी लेने पर बताया था कि जनपद में 90 टेल पर नहरों का पानी पहुंच रहा है। लेकिन जब समीक्षा पुस्तिका की जांच की गई तो उसमें उक्त अधिकारी द्वारा 106 टेल पर नहरों का पानी पहुंचना दर्शाया गया है। बुलंदशहर खंड गंगनहर के अधिशासी अभियंता द्वारा बताए गए और समीक्षा पुस्तिका में दर्ज आंकड़ाें में भिन्नता पाए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि दो दिन में स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया तो आगामी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस तरह की हीलाहवाली किसी भी अधिकारी की बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि इस तरह के मामले आगे भी आते हैं तो संबंधित अधिकारी से जवाब -तलब करने के साथ स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें