फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज लिए विवाहिता को जहर देकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज लिए विवाहिता को जहर देकर मार डाला
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव सुरजावाली में बृहस्पतिवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर विवाहिता की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव अड़ौली निवासी सुरेश चंद ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री आंचल का विवाह औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव सुरजावली निवासी युवक अमित के साथ जुलाई 2020 में किया था। शादी में हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया गया था। लेकिन, ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह दहेज में अन्य सामान व नकदी की मांग करने लगे। मायके पक्ष के द्वारा असहमति जताने पर आरोपी उनकी पुत्री का उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि बृहस्पतिवार देर रात ससुराल वालों ने उनकी पुत्री को जहर दे दिया था। हालत बिगड़ने और जानकारी मिलने पर वह उसकी ससुराल पहुंचे। यहां से उसके ससुरालीजन फरार थे। इसके बाद मायके पक्ष ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सतों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरुणा राय का कहना है कि आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार हैं, जल्द उनकी गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें