फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी गोकश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
25 हजार का इनामी गोकश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गोकश इमरान को मुठभेड़ के बाद बृहस्पतिवार देर रात धर दबोचा। आरोपी के पास से अवैध असलहा और नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि गत सात दिसंबर की देर रात कुछ गोकशों ने दरियापुर के जंगल में गोवंश कटान की कोशिश की थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रोक लिया था। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई और पुलिस ने आरोपी शफीक व शब्बीर को गिरफ्तार कर लिया था। मौके से अवैध असलहा, कटान के उपकरण और एक जिंदा गोवंश बरामद किया था। मामले में एक आरोपी इमरान निवासी दरियापुर फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने आरोपी को देहात कोतवाली क्षेत्र के गंगानगर इलाके में घेर लिया। आरोपी पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से अवैध असलहा और 1400 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की हैं। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें