फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी मिर्जापुर का फेसबुक अकाउंट हैक कर ठगी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी मिर्जापुर का फेसबुक अकाउंट हैक कर ठगी की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। साइबर ठगी के मामलों पर लगाम लगा पाना जनपद ही नहीं प्रदेशभर की पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। शातिर ठग पुलिस अधिकारियों के अकाउंट भी हैक कर ठगी करने में जुट गए हैं। वहीं, अब ठगों ने आईजी मिर्जापुर का फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर बुलंदशहर के कई लोगों से ठगी की कोशिश की है। आईजी मिर्जापुर ने अपने असली अकाउंट से मेसेज कर लोगों से ठगों के झांसे में फंसकर रुपये न देने की अपील की गई है।
आईजी मिर्जापुर के पद पर आईपीएस पीयूष श्रीवास्तव तैनात हैं। आईपीएस पीयूष श्रीवास्तव बुलंदशहर में बतौर एसएसपी और एसपी सिटी के पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं। मंगलवार रात को किसी अज्ञात शख्स ने फेसबुक पर उनका फर्जी अकाउंट बना दिया। इसके लिए उनके असली अकाउंट से कई फोटो लेकर उनका प्रयोग किया गया। इसके बाद ठग ने बुलंदशहर के कई लोगों को आईजी की तरफ से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजनी शुरू कर दी। बुलंदशहर के करीब आधा दर्जन लोगों को फर्जी अकाउंट में जोड़ने के बाद उन्हें मेसेज कर रुपये मांगे गए। बुलंदशहर के एक चिकित्सक से 50 हजार रुपये की मांग की गई, जबकि एक सोशल वर्कर से एक लाख रुपये की मांग की गई। हालांकि कुछ ही देर में आईजी को फर्जी अकाउंट बनाए जाने की जानकारी मिल गई। इसके बाद आईजी मिर्जापुर द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट कर लोगों को ठग के झांसे में न आने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी मिर्जापुर पीयूष श्रीवास्तव - किसी शातिर शख्स के द्वारा फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया गया था। फर्जी अकाउंट बंद करा दिया गया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए साइबर टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें