फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को थाने में दी जा रही ‘दावत’

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी को थाने में दी जा रही ‘दावत’
विज्ञापन

बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों खेत पर गई एससी वर्ग की युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर आरोपी पक्ष से साठगांठ कर मुख्य आरोपी को थाने में बैठाकर दावत देने और एक निर्दोष को थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने मामले में डीएम से कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली पुलिस के खिलाफ भी सख्त एक्शन लेने की मांग की है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दर्जनों लोग मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान गांव निवासी एक युवती के पिता ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी पुत्री के साथ गत 25 दिसंबर को खेत पर गांव निवासी आरोपी युवक रामकुमार ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। साथ ही उसके एक साथी ललित ने उसे लोगों के चंगुल से छुड़ा कर शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी थी। हालांकि, पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। आरोप है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ भी लिया है। लेकिन, पुलिस ने आरोपी पक्ष से साठगांठ कर ली है और आरोपी को थाने में दावत दी जा रही है। जबकि, दबाव में एक एससी वर्ग के ही निर्दोष युवक को पकड़ कर थाने में थर्ड डिग्री दी जा रही है। आरोप है कि मामले में खुला घूम रहा आरोपी ललित मुकदमा वापस न लेने पर हत्या की धमकी दे रहा है। पीड़ितों ने डीएम से मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई व सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें