फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठे की दीवार गिरने से दबे चार श्रमिक , बाल श्रमिक की मौत

विज्ञापन
हादसे के बाद विलाप करते सचिन के परिजन। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
भट्ठे की दीवार गिरने से दबे चार श्रमिक , बाल श्रमिक की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मिर्जापुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार दोपहर को भट्ठे की एक अस्थायी दीवार गिरने से दो बाल श्रमिक समेत चार श्रमिक दब गए। जिन्हें रेस्क्यू कर स्थानीय लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बाल श्रमिक सचिन को मृत घोषित कर दिया। जबकि, एक बाल श्रमिक और दो अन्य श्रमिक गंभीर रुप से घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जहांगीराबाद के गांव नवीनगर निवासी 14 वर्षीय सचिन पुत्र मदन, 16 वर्षीय सिकंदर पुत्र बबलू, 22 वर्षीय अर्जुन पुत्र सूरज, 20 वर्षीय आकाश पुत्र सूरज निवासीगण गांव मिर्जापुर स्थित लोधी ईंट भट्ठे पर काम करते थे। सोमवार को वह चारों ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें भर रहे थे। भट्ठे के समीप ही ईंटों की कच्ची दीवार बनी हुई थी। ईंटें निकालने के दौरान दीवार भरभराकर चारों के ऊपर जा गिरी। मलबे में दबने से सचिन, अर्जुन, सिकंदर और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मलबे से चारों घायलों को निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सचिन पुत्र मदन को मृत घोषित कर दिया। जबकि, अन्य तीनों घायलों को भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया। हादसे की सूचना पर एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी संग्राम सिंह और कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

भट्ठा कर्मियों ने कहा, नहीं करते थे काम, हुई नोकझोंक
हादसे में बाल श्रमिक की मौत की सूचना मिलते ही प्रशासन में भी हलचल हो गई। जिसके बाद भट्ठा कर्मचारियों ने कहा कि मृतक उनके यहां काम नहीं करता था। जबकि, मृतक के परिजनों का कहना था कि वह यहीं काम करते हैं और भट्ठे पर ही रहते हैं। जिसके बाद हल्की नोकझोंक भी हुई।
अस्पताल में रोते-बिलखते रहे परिजन
हादसे के बाद मृतक और घायलों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां बाल श्रमिक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की बहन और मां बार-बार बिलखते हुए बेसुध हो रही थीं। जिन्हें अन्य परिजन संभालते नजर आए।
विज्ञापन

एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव - मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। गहनता से मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। साथ ही हादसा कैसे हुआ यह भी जांच का विषय है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। तहरीर के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें