फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज निकाल ले पैसे, कल से तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
आज निकाल ले पैसे, कल से तीन दिन बंद रहेंगे बैंक
विज्ञापन

बुलंदशहर। आपको बैंक संबंधी कार्य है तो आज ही निपटा लें। रविवार से तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे। वहीं, लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से एटीएम के भरोसे रहना मुश्किल बढ़ा सकता है। अवकाश के बाद बुधवार को बैंक खुलने पर लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

नौ मार्च होलिका दहन एवं 10 मार्च होली पर बैंकों का अवकाश रहेगा। इससे पूर्व आठ मार्च को रविवार है। जिसके चलते रविवार से मंगलवार तक लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में त्योहार के लिए जरुरत पड़ने पर लोगों को एटीएम के भरोसे रहना पड़ेगा। जबकि, जिले के 30 फीसदी से अधिक एटीएम बैंक बंद होने के साथ बंद हो जाते है और कुछ में कैश नहीं होने की भी समस्या रहती है। ऐसे में लोगों को होली पर खरीदारी करने के लिए एटीएम पर निर्भर रहना परेशानियां खड़ी कर सकता है। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक रोहित पांडेय ने बताया कि आठ मार्च को रविवार अवकाश, सोमवार नौ मार्च को होलिका दहन और मंगलवार 10 मार्च को होली का अवकाश रहेगा। इन दिनों बैंक पूर्णतय बंद रहेंगे। 11 मार्च बुधवार को बैंक खुलने पर कामकाज किया जाएगा। उधर, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विजय गांधी ने बताया कि सभी बैंकों के अफसरों को एटीएम में पर्याप्त कैश रखने का निर्देश दिया है। अवकाश से पूर्व सभी एटीएम में पर्याप्त धनराशि रखवा दी जाएगी। जिससे तीन दिन एटीएम धारक परेशान ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें