फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बसों में नहीं दिखेगी पानी की बोतल

विज्ञापन
विज्ञापन
अब बसों में नहीं दिखेगी पानी की बोतल
विज्ञापन

बुलंदशहर। परिवहन निगम की बसों में यदि आप सफर करना चाहते हैं तो अपने साथ पानी की बोतल अवश्य लेकर आएं। वजह, उप्र परिवहन निगम ने पर्यावरण संरक्षण के लिए बसों में प्लास्टिक की पानी की बोतल का उपयोग सीमित करने की योजना बनाई है। 16 मार्च से बोतलबंद पेयजल को लेकर अभियान शुरू होगा। वहीं यूपीएसआरटीसी द्वारा वाटर एटीएम भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

रोडवेज कार्यालयों, बस स्टैंड व निगम के अधिकृत प्लाजा में पॉलिथीन, प्लास्टिक एवं थर्माकोल से बनी क्रॉकरी का प्रयोग किया जा रहा था। इससे पर्यावरण पर असर पड़ रहा था, साथ ही उनका निष्प्रयोजन एक कठिन समस्या बन रही थी। इसको लेकर उप्र परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राज शेखर ने प्रदेश के समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों, सेवा प्रबंधकों और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को बोतल बंद पेयजल पर 16 मार्च से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यात्रियों को बोतलबंद पेयजल की जगह वाटर एटीएम स्थापित कर राहत देने के निर्देश दिए हैं। एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि उप्र परिवहन निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर योजना बनाई गई है। डिपो पर बोतलबंद पेयजल को लेकर जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। साथ ही वाटर एटीएम द्वारा यात्रियों को राहत देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें