फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरेंद्र सिरोही का जाना पार्टी के लिए भारी क्षति : सीएम योगी

विज्ञापन
सदर विधायक के निधन के बाद प्रीत विहार आवास पर श्रद्वांजलि देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
वीरेंद्र सिरोही का जाना पार्टी के लिए भारी क्षति : सीएम योगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का निधन पार्टी और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। वह पार्टी के वरिष्ठ नेता थे, विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक होने के साथ एक जिम्मेदार नेता भी थे। यह बातें सोमवार को शोक संवेदना प्रकट करने विधायक आवास पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहीं।
दोपहर करीब ढाई बजे मुख्यमंत्री विधायक आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने सर्वप्रथम पार्थिव शरीर को पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने परिजनों से करीब 14 मिनट बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी और सरकार व पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने बाहर निकल कर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि सिरोही जी काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि व शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करने के लिए वह विशेष रूप से यहां पहुंचे हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक की मौत की खबर मिलते ही उनके घर समर्थकों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। नोएडा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री को जब उनकी मौत की खबर मिली तो उन्होंने आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के आने से पूर्व ही गन्ना मंत्री सुरेश राणा, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, परिवहन मंत्री/जिला प्रभारी अशोक कटारिया, जिला पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने भी उनके आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें