फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा गोवंश के हमले में किसान की मौत

विज्ञापन
मृतक कृपाल का फाइल फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
छुट्टा गोवंश के हमले में किसान की मौत
विज्ञापन

खानपुर। थाना क्षेत्र के गांव प्याना कलां में खेत पर पानी लगा रहे किसान पर छुट्टा गोवंश ने हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल किसान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
थाना क्षेत्र के गांव प्याना कला निवासी कृपाल सिंह शनिवार सुबह अपने खेत पर गया था। किसान ने गेहूं की फसल खा कर बर्बाद कर रहे छुट्टा गोवंश के झुंड को भगाने की कोशिश की। इस दौरान एक गोवंश ने किसान को जमीन पर पटक दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घायल किसान को उसके चंगुल से छुड़ाया। बुरी तरह घायल किसान को उपचार के लिए सीएचसी जहांगीराबाद ले जाया गया। जहां घायल किसान की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं ग्रामीणों में भी छुट्टा गोवंश के पकड़े नहीं जाने के कारण सरकारी कर्मचारियों के प्रति रोष व्याप्त है। किसान अब सरकार के भरोसे न रहकर स्वयं ही छुट्टा गोवंश को पकड़ने में जुट गए हैं और कई गोवंशों को पकड़कर गांव में स्थित पंचायत घर में बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही पालिका की स्थाई गोशाला कांवरा में शुरू हो जाएगी। जो सभी सुविधाओं से पूर्ण होगी। इसलिए अस्थाई गोशाला में कार्य नहीं कराया जा रहा है। सभी गोवंश का नियमित चेकअप, उपचार कराया जाता है। गोवंश के कुत्तों द्वारा घायल किए जाने के मामले की जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - संजीवन राम, ईओ नगर पालिका सिकंदराबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें