फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने किया खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने किया खेल
विज्ञापन

बुलंदशहर। रामघाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ डिबाई क्षेत्र निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक दुष्कर्म किया। वहीं, अब आरोपी की सरकारी नौकरी लग गई तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन बाद में पुलिस ने चार्जशीट से दुष्कर्म की धाराओं को हटा दिया। पीड़िता ने मामले में एसएसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

रामघाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शुक्रवार को एसएसपी से मुलाकात कर बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात डिबाई थाना क्षेत्र निवासी युवक आकाश के साथ हुई थी। जिसके बाद यह मुलाकात प्यार में बदल गई थी। साथ ही आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ चार वर्षों तक दुष्कर्म किया। बीते दिनों आरोपी की एयर फोर्स में नौकरी लग गई थी। पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी व उसके परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस संबंध में पीड़िता ने आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। लेकिन, पुलिस ने मामले में आरोपी पक्ष से सांठगांठ कर चार्जशीट से दुष्कर्म की धारा को ही हटा दिया है। वहीं, ड्यूटी से छुट्टी पर आया आरोपी युवक अब उसे हत्या की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने मामले में एसएसपी से न्याय व सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसएसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें