फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में मिला पानी लगाने गए युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में मिला पानी लगाने गए युवक का शव
विज्ञापन

स्याना। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात खेताें में पानी लगाने गए युवक का शव ट्यूबवेल की नाली में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना पर कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे व फोरेंसिक टीम द्वारा भी जांच की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार निकटवर्ती गांव नयाबांस मजरा साहनपुर निवासी युवक प्रवेश उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय खेमचंद अपने गेहूं के खेत में पानी लगाने गया था। आशंका जताई गई कि प्रवेश का पैर फिसला व जिससे वह पानी भरी नाली में जा गिरा। बुधवार की सुबह प्रवेश का शव गेहूं के खेत में जाने वाली नाली में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक के चाचा बाबू सिंह ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें