फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलेगा ‘आयुष्मान’

विज्ञापन
विज्ञापन
अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलेगा ‘आयुष्मान’
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत में अंत्योदय कार्ड धारक होने के बाद वंचित कार्ड धारकों को भी अब आयुष्मान योजना में शामिल किया जाएगा। शासन ने सभी अंत्योदय कार्ड धारकों का सर्वे करने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। शासन के आदेश पर स्वास्थ्य अफसरों ने अंत्योदय कार्ड धारकों की सूची ब्लॉकों पर भेज सर्वे करने के निर्देश दे दिए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान भारत/जन आरोग्य योजना का 23 सितंबर 2018 को देश के सभी जनपदों में शुभारंभ किया गया था। केंद्र सरकार द्वारा योजना में 2011 की जनगणना के अनुसार गरीब परिवारों को शामिल किया गया था। जानकारी के अनुसार 2011 की जनगणना के अनुसार जिले के एक लाख 97 हजार 530 परिवारों को शामिल किया गया था। लेकिन अधिकांश पात्र योजना से वंचित हो गए। बाद में मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के तहत जिले के करीब 3600 लोगों को सर्वे के बाद जोड़ा गया। बावजूद पात्र लोगों के आयुष्मान योजना में शामिल न किए जाने की शिकायत अभी भी अफसरों से लेकर शासन तक पहुंच रही है। जिसे संज्ञान में लेकर शासन ने दोबारा से पात्र लोगों को शामिल करने की योजना बनाई है और वंचित अंत्योदय कार्ड धारकों को आधार मानते हुए आयुष्मान योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य अफसरों द्वारा अंत्योदय कार्ड धारकों की सूची मांगने पर उपलब्ध करा दी गई है। - केबी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
---------
शासन के निर्देश पर अंत्योदय कार्ड धारकों का सर्वे किया जाना है। जिले के 26402 अंत्योदय कार्ड धारकों में से कौन योजना में शामिल है और कौन नहीं इसका सर्वे करने के लिए ब्लॉक पर सूची भेज दी गई है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद शासन को भेज दी जाएगी।
- डॉ. केएन तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें