फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर - अब पांच मार्च तक बंद रहेंगे ईंट भट्ठे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर - अब पांच मार्च तक बंद रहेंगे ईंट भट्ठे
विज्ञापन

बुलंदशहर। अब जिले के सभी ईंट भट्ठे पांच मार्च तक बंद रहेंगे। एनजीटी ने ईंट भट्ठों के संचालन को लेकर पांच मार्च को सुनवाई की तिथि घोषित की है। इससे पहले सुनवाई होने तक सभी ईंट भट्ठों में फुंकाई के कार्य पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

एनजीटी ने वायु प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ईंट भट्ठों में फुंकाई के कार्य पर अक्तूबर माह में रोक लगा दी थी। इसकी पहली सुनवाई 15 नवंबर को होनी थी। पहली सुनवाई पर ईंट भट्ठों के संचालन पर कोई निर्णय न होने पर दिसंबर, फिर जनवरी माह में सुनवाई की तिथि दी गई। इस दौरान ईंट भट्ठों में फुंकाई के कार्य पर रोक जारी रखी गई। इसके बाद छह फरवरी को अंतिम निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया। अब तक कोई ठोस निर्णय न होने पर अब एनजीटी ने अगली सुनवाई की तिथि पांच मार्च को निर्धारित की है। एनजीटी ने इस संबंध में सुनवाई होने तक ईंट भट्ठों में फुंकाई के कार्य पर रोक लगाने का निर्णय बरकरार रखा है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी ई. जीएस श्रीवास्तव ने बताया कि एनजीटी के निर्देश पर पांच मार्च तक जिले के सभी ईंट-भट्ठे बंद रहेंगे। पांच मार्च से पहले ईंट भट्ठों का संचालन करने पर संबंधित भट्ठा स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी भट्ठा स्वामियों को सुनवाई होने तक भट्ठे बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें