फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 116.47 लाख क्विंटल गन्ने की हो चुकी पेराई

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 116.47 लाख क्विंटल गन्ने की हो चुकी पेराई
विज्ञापन

बुलंदशहर। गत वर्ष की सापेक्ष इस बार चीनी मिल पेराई सत्र जल्द खत्म होने के आसार हैं। शासन की निगरानी के चलते इस बार चीनी मिलों ने क्षमता से अधिक पेराई की है। गन्ना विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब चीनी मिलों ने 116.47 लाख क्विंटल से अधिक गन्ने की पेराई कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है 20 अप्रैल तक खेतों में खड़े समस्त गन्ने की पेराई कर दी जाएगी।
चीनी उत्पादन में अग्रणी जिले के किसानों को भरी गर्मी में गन्ना छिलाई करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस बार चारों चीनी मिलों ने क्षमता से अधिक पेराई का रिकॉर्ड बनाया है। जिले की वेव शुगर मिल की बात करें तो 10 फरवरी तक मिल ने 17.05 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कर चुकी है। जबकि गत वर्ष इस समय तक मात्र 11.70 लाख क्विंटल ही गन्ने की पेराई की है। वहीं, साबितगढ़ की पेराई क्षमता बढ़ने से क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ मिला है। अब तक चीनी मिल सर्वाधिक 52.23 लाख क्विंटल की गन्ना पेराई कर चुकी है। जबकि गत वर्ष अभी तक मिल ने 47.89 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। अनामिका चीनी मिल ने अब तक 29.09 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है । उधर, अनूपशहर चीनी मिल ने 18.03 लाख क्विंटल की पेराई कर दी है। गत वर्ष 10 फरवरी तक चारों चीनी मिलों ने 108.10 लाख क्विंटल की पेराई की थी। जबकि वर्तमान पेराई सत्र में 116.47 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है।
विज्ञापन

मार्च में फ्री होल्ड हो जाएंगे सेंटर
गन्ना विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिन किसानों की पर्ची कलेंडर में लेट हैं, उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। जिन गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना कम आएगा, वहां क्षेत्रीय किसानों को फ्र ी होल्ड करके गन्ना तुलवाने की अनुमति दी जाएगी। जिससे एक भी किसान का गन्ना खेतों में खड़ा न रह जाए।
करीब 117 करोड़ रुपये का है बकाया
बता दें कि जनपद की चारों शुगर मिलों पर किसानों का करीब 117 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें सिर्फ वेव शुगर मिल पर ही पिछले सत्र का बकाया करीब 23 करोड़ 42 लाख रुपये है। बाकि सभी मिलों का पुराना भुगतान क्लीयर है। एक आंकड़े के अनुसार वेव पर पिछला और नया मिलाकर 64.66 करोड़, साबितगढ़ में 28.06, अनूपशहर चीनी मिल पर 18.41 करोड़ और अनामिका शुगर मिल पर 5.46 करोड़ रुपये बकाया है। यह बकाया इसी पेराई सत्र का है।
विज्ञापन

कोट
इस बार गन्ने की पेराई अधिक हुई है, कुछ रकबा भी बढ़ा है ,लेकिन क्षमता को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है अप्रैल माह में समस्त गन्ना पेराई हो जाएगा। गत वर्ष मई तक गन्ना पेराई सत्र जारी रहा था। - डीके सैनी, डीसीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें