फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल आवासीय विद्यालय के लिए भेजी डीपीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अटल आवासीय विद्यालय के लिए भेजी डीपीआर
विज्ञापन

बुलंदशहर। यूपी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत मजदूरों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने की योजना शुरू की गई है। इसके लिए श्रम विभाग ने डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी है। शासन से धनराशि मिलने के बाद विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसमें माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय में एक हजार बच्चों की व्यवस्था की जाएगी। विद्यालय परिसर में ही बच्चों के रहने, खेलकूद, कैंटीन और लाइब्रेरी की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त मुकेश कुमार दीक्षित ने बताया कि प्रत्येक मंडल पर अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना का शसन द्वारा निर्णय लिया गया है। इसके लिए श्रम विभाग ने डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी है। बताया कि इस विद्यालय में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिक के बच्चों की प्राथमिक से माध्यमिक स्तर की शिक्षा निशुल्क प्रदान की जाएगी। वहां पर उनके रहने व खाने की भी व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक विद्यालय में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं के पढ़ने व रहने की व्यवस्था होगी। विद्यालय परिसर में ही छात्र-छात्राओं के लिए खेलकूद, कैंटीन, लाइब्रेरी और शैक्षणिक स्टाफ के आवास की भी व्यवस्था की जानी है। मेरठ मंडल में जनपद बुलंदशहर तहसील सिकंदराबाद के गांव कोंदू में अटल आवासीय विद्यालय के लिए डीएम रविंद्र कुमार द्वारा भूमि आवंटित की गई है। राशि मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें