फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक
विज्ञापन

बुलंदशहर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। साथ ही पीड़िता ने जेठ पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने मामले में महिला थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसका निकाह करीब दो साल नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुआ था। ससुरालीजन दहेज में कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि गत 23 दिसंबर 2019 को वह ससुराल में अकेली मौजूद थी। इस दौरान उसका जेठ उसके कमरे में घुस आया और छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत करने पर ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की और हत्या की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। साथ ही पति ने एक मामले में सुनवाई के दौरान कचहरी आने पर परिसर में तीन बार बोलकर तलाक दे दिया। पीड़िता ने एसएसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसएसपी ने मामले में महिला थाना पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें