फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता पर जानलेवा हमला, हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता पर जानलेवा हमला, हत्या की धमकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता को उसके ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर जानलेवा हमला कर घर से निकाल दिया। साथ ही आरोपी अब उसे शिकायत करने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। मामले में पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी रश्मि सिंह पुत्र के शव ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हापुड़ निवासी एक युवक के साथ हुई थी। ससुरालीजन दहेज के रूप में कार व नकदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि गत 23 दिसंबर को आरोपी ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पीड़िता पर जानलेवा हमला किया और उसे घर से निकाल दिया। तब से पीड़िता अपने मायके में ही रह रही है। वहीं, आरोपी अब उसे कानूनी कार्रवाई करने पर हत्या की धमकी दे रहे थे, जिस पर पीड़िता ने एसएसपी से मामले में सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने उसे निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें