फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में ऐतिहासिक होगा अरुणोदय कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर में ऐतिहासिक होगा अरुणोदय कार्यक्रम
विज्ञापन

खानपुर। नगर स्थित विद्या मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक हुई, जिसमें संघ के समस्त अनुसांगिक संगठन किसान संघ, हिन्दू जागरण मंच, विश्व हिन्दू परिषद आदि ने हिस्सा लिया। बैठक में मुख्य अतिथि बुलंदशहर के विभाग प्रचारक चंद्रशेखर रहे। गत वर्ष मेरठ में हुए कार्यक्रम राष्ट्रोदय की तर्ज पर बुलंदशहर में 22 मार्च को संघ ने अरुणोदय कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है। जिसके क्रम में शनिवार को ऊंचागांव खंड की एक बैठक बुलाई गई। मुख्य अतिथि व वक्ता विभाग प्रचारक चंद्रशेखर ने संघ के क्रियाकलापों से लोगों का अवगत कराया। उन्होंने बताया कि संघ की स्थापना 1925 में हिन्दू समाज के उत्थान के लिए की गई। 2025 में संगठन के सौ वर्ष पूर्ण होंगे, जिसके लिए हम सभी स्वयं सेवकों को और परिश्रम करते हुए प्रत्येक परिवार तक पहुंचना है। बुलंदशहर में हो रहा विशाल अरुणोदय कार्यक्रम का आयोजन इसी उद्देश्य के तहत हो रहा है। हम सभी स्वयं सेवकों को 22 मार्च को होने वाले इस कार्यक्रम में इस खंड से सबसे अधिक संख्या भेजनी है और प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति को लेकर चलने के साथ जल को संरक्षण करने का भी आग्रह करना है क्योंकि जल है तो कल है। इस अवसर पर जिला शारीरिक प्रमुख योगेश कुमार, वीरपाल सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री नेमपाल सिंह, अनिल गोयल, चमन गुप्ता, धर्मेन्द्र माहुर, वीरेंद्र माहुर, पिंटू चौहान समेत दर्जनों स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें