फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के बुलंदशहर में सीवर लाइन की खुदाई में दबे दो मजदूर, एक की मौत

विज्ञापन
स्याना बस अड्डे के सामने शिविर लाइन की खुदाई के दौरान दबे दो मजदूरों को निकालती जेसीबी मशीन। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
यूपी के बुलंदशहर में सीवर लाइन की खुदाई में दबे दो मजदूर, एक की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के स्याना अड्डे पर सीवर लाइन की ढांग गिरने से दो मजदूर मिट्टी में दब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन करके दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक मजदूर की मौत हो गई। दोनों मजदूर मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के रहने वाले हैं। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने परिजनों को ठेकेदार से मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के जनपद झाबुआ के थाना काकनवानी क्षेत्र के गांव प्लासदौर निवासी कमलेश पुत्र राम सिंह और अप्पू पुत्र हवा सिंह अपने परिवार के साथ दीपावली पर बुलंदशहर में मजदूरी करने के लिए आए थे। पिछले कई महीने से वह सीवर लाइनों पर ही काम कर रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह भी वह देहात कोतवाली क्षेत्र के स्याना अड्डे पर सीवर लाइन की खुदाई करने के लिए गए थे। करीब 10 फीट गहरी खुदाई कर चुके थे और नीचे पाइपलाइन बिछा रहे थे। खुदाई की जो मिट्टी ढांग पर लगाई थी, अचानक वह गड्ढे में गिर गई। हादसे में दोनों मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। आसपास काम कर रहे अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बाबत सूचना दी। जेसीबी से मिट्टी हटाकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर कमलेश (20) की मौत हो गई। जबकि 20 वर्षीय अप्पू का उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर और सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ठेकेदार से मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर कमलेश अपना सामान उठाने जा रहा था। इसी बीच उसे चक्कर आ गया और वह नीचे गिर गया। संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। - एसके शर्मा, एक्सईएन जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें