फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 किलोमीटर के सफर में हर कदम पर गूंजा हर-हर गंगे

विज्ञापन
स्याना में गंगा यात्रा का स्वागत करने पहुंची महिलाएं। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
90 किलोमीटर के सफर में हर कदम पर गूंजा हर-हर गंगे
विज्ञापन

बुलंदशहर। निश्चल, पतित पावनी और अविरल बह रही गंगा मैया को स्वच्छ व निर्मल रखने का संकल्प लिए जनपद में गंगा यात्रा ने 90 किलोमीटर का सफर करीब छह घंटे में तय किया। जनपद की स्याना तहसील के गांव भैंसोड़ा से शुरू हुई यात्रा में मां गंगा के जयघोष का सिलसिला जैसे ही शुरू हुआ, उसके बाद पूरी यात्रा में यह अपनी निरंतरता बनाए रहा। पूरा वातावरण हर-हर गंगे और भारत माता की जय की प्रतिध्वनि से गुंजायमान रहा। यात्रा जनपद के जिन जिन क्षेत्रों गुजरी, वहां उत्सव का माहौल बन गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को बिजनौर बैराज से मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार के बीच गंगा यात्रा का शुभारंभ किया था। यह यात्रा 27 जिलों, 21 नगर निकाय, 1038 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता का संदेश देते हुए 1358 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 31 जनवरी को कानपुर पहुंचेगी। मंगलवार शाम को नीयत समय से करीब ढाई घंटा विलंब से यात्रा ने स्याना के गांव भैंसोड़ा से जनपद की सीमा में प्रवेश किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री व मंत्रियों के संबोधन ने इंतजार कर रहे लोगों को एक शक्ति की अनुभूति कराई। इसी के साथ जनपद यात्रा का 90 किलोमीटर का सफर भी शुरू हो गया। देखते ही देखते यात्रा के साथ सैकड़ों गाड़ियों का काफिला साथ चलने लगा। यात्रा भैंसोड़ा से स्याना तहसील, औरंगाबाद, जहांगीराबाद, अनूपशहर, नरौरा और राजघाट पर जाकर समाप्त हुई। पूरी यात्रा के दौरान सड़क से लेकर मंच तक उत्सव का सा माहौल देखने को मिला। बच्चे, बूढ़े और जवान भी ढोल नगाड़ों पर थिरकते और यात्रा को लेकर उत्सुक व खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें