फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर। हापुड़ निवासी एक युवक की गत 26 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में मृतक की मां ने बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन युवकों व एक हापुड़ निवासी युवक को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि चारों युवकों ने उनके पुत्र को जहर देकर हत्या की है। पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।
विज्ञापन

हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा निवासी रजवंती पत्नी विजयपाल सिंह ने तहरीर देकर नगर कोतवाली पुलिस को बताया कि बीते दिनों उनका 20 वर्षीय पुत्र राकेश अपने हापुड़ निवासी एक अन्य साथी के साथ बुलंदशहर आया था। जहां उसकी मुलाकात अन्य दोस्तों अर्जुन, मोहित, डालचंद निवासी गांव मऊखेड़ा थाना कोतवाली नगर के साथ हुई थी। आरोप है कि इस दौरान चारों आरोपियों ने एक राय होकर पीड़िता के पुत्र को जहर पिला दिया था। जिससे उपचार के दौरान उसकी हायर मेडिकल सेंटर में मौत हो गई है। पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल जल्द ही चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें