फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मौत से दुखी पिता ने शराब पीकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे की मौत से दुखी पिता ने शराब पीकर दी जान
विज्ञापन

नरौरा। रामघाट कस्बे में बृहस्पतिवार को नौ वर्षीय मासूम की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पुत्र की बीमारी से मौत के बाद से आहत पिता ने भी शुक्रवार तड़के दम तोड़ दिया। बताया गया कि बेटे की मौत के गम में देर रात उसने शराब पी थी। चंद घंटों के भीतर परिवार में दो लोगों की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रामघाट निवासी रामनिवास का नौ वर्षीय पुत्र विष्णु बीते कई दिनों से बीमार चल रहा था। उसका क्षेत्र के ही एक चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था, लेकिन उसे फायदा नहीं हो रहा था। बृहस्पतिवार को उसी बीमारी के चलते मौत हो गई। पुत्र की मौत होने से पिता रामनिवासी काफी आहत था। बताया गया कि बृहस्पतिवार देर शाम उसने शराब का सेवन किया था। जिसके बाद वह बेटे को याद कर और भी परेशान हो रहा था। देर रात अचानक विलाप करते हुए वह जमीन पर बेसुध होकर गिर गया। परिजनों ने चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है अधिक शराब और ठंड के कारण उसकी मौत हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी बचन सिंह ने बताया कि मामले पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। परिवार में चंद घंटो के भीतर पिता-पुत्र की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें