फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेश के हत्यारोपियों ने न्यायालय में किया सरेंडर

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
योगेश के हत्यारोपियों ने न्यायालय में किया सरेंडर
विज्ञापन

सिकंदराबाद। ग्राम मुरसाना थाना कोतवाली देहात निवासी योगेश के हत्यारोपियों ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। योगेश का रविवार की शाम सनौटा नहर में शव मिला था। मृतक के भाई ने सगे भाईयों समेत उनके एक अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

रविवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के सनौटा में मिले शव की शिनाख्त ग्राम मुरसाना थाना कोतवाली देहात निवासी जोगेश पुत्र भवर सिंह ने अपने भाई योगेश (25) के रूप में की थी। योगेश के गले पर धारदार हथियार से काटने और शरीर पर चोट के निशान थे। जोगेश ने बताया था कि योगेश ग्राम मायचा हाल निवासी सेक्टर-36 ग्रेटर नोएडा निवासी सुनील भाटी की गाड़ी चलाता था। तीन माह पूर्व गाड़ी का एक्सीडेंट होने पर वह नौकरी छोड़कर घर चला आया था। दो जनवरी को सुनील भाटी ने उसे फोन कर बंद गाड़ी की जमानत करने के लिए बुलाया था। उसके बाद वह नोएडा में रुक गया। चार जनवरी तक उनकी योगेश से बात होती रही। मगर उसके बाद उनका योगेश से संपर्क नहीं हुआ। 6 जनवरी को वह योगेश के बारे में जानकारी करने के लिए सुनील भाटी के ऑफिस पहुंचे। सुनील भाटी ने बताया कि चार जनवरी को योगेश का रात 10 बजे अपने साथी ग्राम गाजीपुर कोतवाली सिकंदराबाद निवासी राकेश, संजय उर्फ नन्हे के साथ झगड़ा हुआ था। उसके बाद वह चले गए। बताया कि जब वह दोनों भाईयों के घर गाजीपुर पहुंचे तो उनके घर पर ताला लटका हुआ था। उसी दिन उन्हें रविवार को सनौटा नहर में किसी अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना मिली, जिसकी शिनाख्त उन्होंने अपने भाई योगेश के रूप में की। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी राकेश, संजय उर्फ नन्हे, एक अज्ञात के खिलाफ हत्या में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बताया कि शुक्रवार को आरोपी राकेश, संजय उर्फ नन्हे न्यायालय में सरेंडर कर दिया। हत्या का राजफाश करने के लिए पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें