फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में घर में घुसकर ननद-भाभी से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी में घर में घुसकर ननद-भाभी से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला के घर में घुसकर उसकी पुत्री व पुत्रवधु के साथ दबंगों ने छेड़छाड़ की। साथ ही विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला भी किया। पीड़ित बुजुर्ग महिला की तहरीर पर देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग महिला ने तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी गिरराज पुत्र चिरंजी उनके परिवार से रंजिश रखता है। गत सात जनवरी की सुबह करीब साढ़े आठ बजे आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ पीड़िता के घर में घुस आया। साथ ही आरोपी ने अंदर आते ही अभद्रता करनी शुरू कर दी। साथ ही पीड़िता की पुत्री व पुत्रवधु के साथ छेड़छाड़ करने लगे। पीड़ितों ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला करते हुए घायल कर दिया। साथ शोर शराबा होने पर अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकले। देहात कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें