फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षियों ने युवाओं को बहकाकर कराई हिंसा : अशोक कटियार

विज्ञापन
भूड़ रोड स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते जिला प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
विपक्षियों ने युवाओं को बहकाकर कराई हिंसा : अशोक कटियार
विज्ञापन

बुलंदशहर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में कालाआम रोड स्थित एक होटल में परिवहन व जिला प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि विपक्षी दल के नेताओं ने युवाओं को बहकाकर हिंसा करवाई थी।
विज्ञापन

रविवार को परिवहन व जिला प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया नगर में पहुंचे। एक होटल में उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के जनजागरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि विपक्षी दलों ने युवाओं को भड़काया। कांग्रेस, सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी ने नेताओं ने अपनी राजनीति खत्म होते देख लोगों को भ्रमित करना शुरू कर दिया। जिन लोगों ने हिंसा और आगजनी विपक्षी के बहकावे में आकर की है वह सब सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस उन लोगो के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वह सब हमारे ही बच्चे और लोग हैं। जिन बच्चों को आगे चलकर आइपीएस, आएएस, डॉक्टर व इंजीनियर बनना था उनका भविष्य विपक्षी पार्टियों ने खराब कर दिया है। यह सब पार्टियां चाहती भी यही है कि युवाओं को बहकाकर उन्हें अपनी पार्टी का कार्यकर्ता बनाया जाए। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो भी योजनाएं लागू की उनसे बिना किसी भेदभाव के सभी को लाभ मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी मोदी और शाह की कार्यप्रणाली को देखकर भयभीत है। कश्मीर से धारा 370 हटाई तब भी लोगों को गुमराह किया गया। उन्होंने बताया कि जो भी देश का रहने वाला है उसे नागरिकता संशोधन कानून से बिलकुल भी डरने की जरूरत नहीं है। उन्हें कोई नागरिकता लेने की जरूरत नहीं है। वह तो पहले से ही भारतीय हैं। सीएए नागरिकता देने का कानून है ना कि नागरिकता लेने का। पाकिस्तान, बंगलादेश और अफगानिस्तान में जो अल्पसंख्यक हैं उनका शोषण हो रहा है। उनको भारत का नागरिक बनाने के लिए सीएए लाया गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, मयंक गर्ग, जयप्रकाश, शरद त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें