फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से छूटी कंपकंपी, पारा गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बूंदाबांदी से छूटी कंपकंपी, पारा गिरा
विज्ञापन

बुलंदशहर। बूंदाबांदी होने से जिले का पारा फिर नीचे गिर गया। जिससे रविवार को शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। वहीं पारा गिरने से सर्दी में जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। पूरे दिन बादल और धुंध छाई रही। शाम होते-होते बाजारों में सन्नाटा छा गया और लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेते नजर आए।
बता दें कि गत सप्ताह पूर्व हुई बारिश के बाद से सर्दी का सितम लगातार जारी है। मौसम के रुख के चलते आम जनजीवन ठंड से प्रभावित हुआ है। बीच में एक दिन धूप निकली तो लोगों को राहत मिली, लेकिन उसके बाद से फिर बादल छा गए। रविवार सुबह के समय जनपद के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई, उसके बाद जिले का पारा गिर गया। रविवार को अधिकतम तापमान जहां 19 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान घटकर आठ डिग्री सेल्सियस पर रहने की संभावना है। वहीं, दूसरी ओर शनिवार रात्रि और रविवार सुबह को कोहरा छाने से वाहन सवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दृश्यता कम होने पर वाहन सवार फॉग लाइट जलाकर गुजरे। वहीं, कही-कही पर दृश्यता काफी कम होने पर वाहनों की स्पीड पर भी ब्रेक लग गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक विवेक राज का कहना है कि मौसम में अब लगातार परिवर्तन देखने को मिलेगा। जिससे सर्दी का असर बढ़ेगा। वहीं, आगामी सप्ताह में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में भी दिखा ठंड का असर
शनिवार को ठंड का असर बाजारों पर भी पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे। व्यापारी महेश शर्मा ने बताया कि जरूरतमंद लोग खरीदारी करने आ रहे है, लेकिन फिर भी ग्राहकों की आवाजाही काफी कम रही। शाम होने तक तो बाजारों में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें