फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री से मुलाकात कर अफसरों को कराया जाएगा अवगत: डा. भोला सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
गृहमंत्री से मुलाकात कर अफसरों को कराया जाएगा अवगत: डा. भोला सिंह
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के ऊपरकोट में शुक्रवार को भड़के बलवा के दौरान क्षेत्र के कुछ नेताओं ने पहुंचकर बलवाईयों को शांत किया था। जिनमें एक नेता को हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। साथ ही उक्त नेता उस दौरान आला अफसरों से भी बातचीत करता हुआ नजर आया। इस मामले को लेकर भाजपा सांसद ने गृहमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराने की बात कही है। साथ ही बलवाईयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार दोपहर करीब पौने तीन बजे ऊपरकोट क्षेत्र में प्रदर्शन ने बलवे का रूप ले लिया था। करीब डेढ़ घंटे तक ऊपरकोट बलवे की आग में झुलसता रहा था। जिसे संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद क्षेत्र के कुछ प्रबुद्ध लोग व स्थानीय नेता मौके पर पहुंच गए थे। जिन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अफसरों से बातचीत की। साथ ही इसके बाद उन्होंने बलवा स्थल पर पहुंच कर बलवाईयों को गली-गली जाकर शांत किया और उन्हें धमकाया। जिसके बाद बलवा पूरी तरह से शांत हो गया था और पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाला था। भाजा सांसद डा. भोला सिंह का आरोप है कि स्थानीय नेताओं में एक नेता हिस्ट्रीशीटर है जो कि अफसरों के बीच में खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, संबंध में जल्द ही गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें