फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ ने की विवाहिता के साथ दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जेठ ने की विवाहिता के साथ दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने पति पर अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। साथ ही जेठ पर भी दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़िता ने मामले में अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। जिस पर एसएसपी ने उसे उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि फरवरी 2019 को उसकी शादी हापुड़ क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। आरोपी शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। साथ ही मांग पूरी न किए जाने पर उसे परेशान किया जाने लगा। बीते दिनों जेठ ने उसको घर में अकेला देखकर दुष्कर्म की कोशिश भी की थी। पीड़िता ने जब अपने ससुरालीजनों से घटना की शिकायत की तो उससे मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति के एक अन्य महिला से अवैध संबंध हैं, जिसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। गत पांच दिसंबर को ससुरालीजनों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें