फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और रोडवेज की भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक और रोडवेज की भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में डीएवी फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार सुबह ट्रक और रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि हादसे में न कोई हताहत हुआ और न ही किसी को चोटें आई हैं। पुलिस ने हादसे के बाद लगे जाम को क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाकर खुलवा दिया।
विज्ञापन

बुलंदशहर डिपो की एक बस बृहस्पतिवार तड़के शिकारपुर से दिल्ली जाने के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 10-15 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस जब डीएवी फ्लाईओवर पहुंची तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ड्राइवर साइड में बस को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही किसी को चोट आई है। लेकिन, हादसे के बाद फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस और रोडवेज कर्मियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाया। इसके बाद यातायात को सुचारु किया जा सका। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनाें को हटवा कर यातायात सुचारु कर दिया गया था। मामले में कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें