फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण का कहर : एनजीटी की रोक के बाद भी सीवर की खुदाई का काम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण का कहर : एनजीटी की रोक के बाद भी सीवर की खुदाई का काम जारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रदूषण के चलते एनजीटी ने सभी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भी जल निगम द्वारा नगर में सीवर लाइन की खुदाई का काम धड़ल्ले से चल रहा है। इसे जल निगम की हठधर्मिता ही कहेंगे कि एडीएम फाइनेंस द्वारा दिए गए नोटिस का भी कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। खुदाई का काम सीधे तौर पर एनजीटी के आदेशों को चुनौती दे रहा है।
नगर में अमृत योजना के अंतर्गत सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। इसके चलते नगर में जगह-जगह सड़क व गलियों को खोदा गया है। लाइन डालने का काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। लगातार सीवर लाइन डालने के लिए खुदाई भी चल रही है, जबकि वर्तमान समय में एनजीटी के आदेश के अनुसार सभी निर्माण कार्य बंद कराए जा चुके हैं। एनजीटी की टीम ने नगर का निरीक्षण भी किया था और शिकारपुर रोड पर सीवर लाइन की खुदाई कर रहे मजदूरों को पकड़ भी लिया था। इसके बाद भी जल निगम के द्वारा नगर में खुदाई का काम चल रहा है। जिसमें शेखसराय, शीतलगंज और राधानगर के इलाके आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

क्या कहती है कंपनी
कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप मलिक ने बताया कि एनजीटी ने निर्माण कार्य पर रोक लगा रखी है, इसका हमारे पास को कोई भी आदेश लिखित में नहीं है। जब तक कोई आदेश नहीं मिलते हैं, तब तक काम जारी रहेगा।
विज्ञापन

कोट
एनजीटी के आदेश पर सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। निर्माण को लेकर जल निगम के एक्सईएन को नोटिस भी जारी किया गया है। इसके बाद भी अगर खुदाई चल रही है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। - मनोज कुमार सिंघल, एडीएम फाइनेंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें