फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
विज्ञापन

ऊंचागांव। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के चांदौक गांव के निकट बाइक सवार युवक को रविवार देर शाम अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक ऊंचागांव का निवासी था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कस्बा ऊंचागांव निवासी सुमित वर्मा पुत्र तेजवीर वर्मा रविवार को अपनी रिश्तेदारी में बाइक से जा रहा था। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। राहगीरों ने सड़क किनारे युवक को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी जहांगीराबाद में भर्ती कराया। साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी। वहीं, चिकित्सकों ने युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय सिकंदराबाद के समीप युवक ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, मामले में अब तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बाइक ने ट्राईसाइकिल सवार को मारी टक्कर, चार घायल
ऊंचागांव। कस्बा अमरगढ में रविवार देर शाम बाइक और ट्राईसाइकिल की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। पुलिस चौकी अमरगढ़ में पेट्रोल पंप के निकट अमरगढ़ निवासी दो युवक बाइक से नरसेना की तरफ से अमरगढ़ जा रहे थे। इस दौरान दौलतपुर कलां निवासी दिव्यांग गंगासरन अपने भांजे के साथ ट्राईसाइकिल से गांव जा रहा था। तभी अनियंत्रित बाइक और ट्राई साईकिल की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, गंगासरन व उसके भांजे का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सट्टेबाज को दबोचा
ऊंचागांव। नरसैना पुलिस ने रविवार देर रात एक सट्टेबाज को सट्टा लगाते हुए दबोच लिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बुगरासी कस्बा स्थित मंगल बाजार में कामिल पुत्र अब्दुल अली सट्टा लगा रहा था। उसके पास से 570 रुपये और पर्ची सट्टा आदि बरामद हुए हैं। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें