फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह नवंबर से नहरों व रजवाहों में छोड़ा जाएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
छह नवंबर से नहरों व रजवाहों में छोड़ा जाएगा पानी
विज्ञापन

बुलंदशहर। रबी की फसल बोने से पहले ही छह नवंबर से नहरों व रजवाहों में पानी छोड़ दिया जाएगा। सिल्ट सफाई का काम चार नवंबर तक पूरा हो जाएगा और हरिद्वार से पानी छोड़ा जाएगा। क्लोजर का काम होने के कारण अभी तक रजवाहे और नहर सूखी पड़ी थी।
विज्ञापन

इस समय गेहूं की फसल के लिए पलेवा लगाया जा रहा है। लहटा, बरसम आदि फसलों के लिए किसानों को पानी की सख्त आवश्यकता है। लेकिन इस समय सिंचाई विभाग द्वारा नहरों को क्लोजर कर सिल्ट सफाई का काम कराया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार रजवाहों व माइनरों की सर्फाई का काम बहुत तेजी से किया जा रहा है जबकि हकीकत कुछ और ही है। सिल्ट सफाई का काम हो तो रहा है, लेकिन उसकी चाल धीमी ही है। अगर जल्द ही पानी न मिला तो किसान को काफी नुकसान हो जाएगा। एक्सईएन रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि छह नवंबर तक नहरों व रजवाहों में पानी छोड़ दिया जाएगा। बताया कि रबी की फसल बोने का समय आ गया है। किसान इस समय पानी की राह देख रहा है। किसानों को परेशान नहीं किया जाएगा। सिल्ट सफाई होने से पानी अच्छे फ्लो में चलेगा और किसानों को पानी टेल तक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें