फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरभराकर गिरी मिट्टी की ढांग, नीचे दबकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरभराकर गिरी मिट्टी की ढांग, नीचे दबकर महिला की मौत
विज्ञापन

अनूपशहर। थाना क्षेत्र के एक गांव में पति व बच्चे के साथ मिट्टी लेने के लिए खेत पर गई महिला की ढांग गिरने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि प्रशासन ने उचित मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव बच्चीखेड़ा निवासी राकेश मेहनत मजदूरी कर अपना व परिवार का पालन पोषण करते हैं। बताया गया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे वह अपनी पत्नी ममता (30) व एक मासूम पुत्र के साथ पड़ोस के गांव जाफराबाद से मिट्टी खोदने के लिए गए थे। इस दौरान अचानक मिट्टी की ढांग भरभराकर गिर पड़ी। जिसके नीचे ममता दब गईं और राकेश व उनका पुत्र मामूली रुप से बच गए। सूचना मिलने पर ग्रामीण व पुलिस-प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद जेसीबी से महिला को खुदाई कराकर बाहर निकाला गया और सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में मृतका के परिजनों को शासन स्तर से हरसंभव मदद दिलाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें