फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली से महिला ने नगर कोतवाल को किया फोन, व्यापारी को खुदकुशी से रोका

Thu, 12 Sep 2019 03:57 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नगर कोतवाल ने इटली से आई एक फोन कॉल के बाद खुदकुशी करने जा रहे एक व्यापारी को 45 मिनट की काउंसलिंग कर आत्महत्या करने से बचा लिया।

विज्ञापन


नरौरा निवासी व्यापारी को इटली में चल रहे व्यापार से काफी नुकसान हुआ था, जिसके चलते उसने बुलंदशहर पहुंचकर आत्महत्या करने की ठान ली थी। करीब 45 मिनट तक नगर कोतवाल ने फोन पर ही व्यापारी की काउंसलिंग की। जिसके बाद उक्त व्यापारी ने आत्महत्या न करने का भरोसा देते हुए जल्द ही नगर कोतवाल से मुलाकात करने की बात कही है।

नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2 बजकर 8 मिनट पर उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर इटली से एक कॉल आई थी। कॉलकर्ता युवती ने नगर कोतवाल को जानकारी दी कि बुलंदशहर के नरौरा क्षेत्र के एक व्यक्ति का इटली में व्यापार है।
विज्ञापन


बीते कुछ वक्त से उनको व्यापार में काफी नुकसान हुआ है और बीते दिनों ही व्यापारी इटली से वापस अपने देश भारत पहुंचा है। उक्त व्यापारी ने फोन पर बुलंदशहर पहुंचकर खुदकुशी कर लेने का इरादा जताया था। फोनकर्ता ने नगर कोतवाल से व्यापारी को बचाने की अपील करते हुए उनका मोबाइल नंबर भी दिया।

इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए नगर कोतवाल अरुणा राय ने तत्काल संबंधित मोबाइल नंबर पर कॉल की। कॉल रिसीव होते ही नगर कोतवाल ने व्यापारी को अपना परिचय देते हुए उनसे पूरी बात बताने के लिए कहा। व्यापाराी पहले तो कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ, लेकिन, नगर कोतवाल के लगातार प्रयास करने पर उसने बातचीत करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


करीब 45 मिनट तक नगर कोतवाल और व्यापारी के बीच बातचीत हुई। इस दौरान नगर कोतवाल ने व्यापारी की काउंसलिंग करते हुए एक बार पुन: व्यापार शुरू करने के लिए समझाया। काउंसलिंग का असर भी नजर आया और व्यापारी ने फोन पर रोते हुए अपनी गलती स्वीकार कर ली।

बाद में व्यापारी ने नगर कोतवाल की सराहना करते हुए काउंसलिंग के लिए उनका आभार जताया। साथ ही जल्द मुलाकात करने की बात कही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें