गणेश प्रतिमा विर्सजन के दौरान गंगा में बहा युवक
नरौरा। अलीगढ़ से गणेश प्रतिमा विर्सजन को आए श्रद्धालुओं के नगर के गांधीघाट पर स्नान के दौरान एक युवक के पानी में अंदर चले जाने से वह डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय तैराकों से तलाश कराई लेकिन सफलता नहीं मिली है।
पुलिस ने बताया कि अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र से गणेश पूजा महोत्सव के समापन पर प्रतिमा विर्सजन को श्रद्धालु नरौरा आए थे। रविवार की सांय गांधीघाट पर गंगा स्नान करने के दौरान बन्ना देवी थाना क्षेत्र के नईबस्ती, लंकाराम की कोठी इलाके के निवासी किशन कुमार उर्फ लाला पुत्र सोनपाल सिंह लगभग 30 वर्ष स्नान के दौरान नदी में आगे बढ़ गए। इससे वह तेज बहाव व गहरे में पहुंचने से नदी में डूबने से लापता हो गए। साथ में आए लोगों द्वारा शोर करने पर स्थानीय लोगों ने तलाश करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर दिनेशचंद्र शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद से पुलिस मौके पर है। तैराकों की मदद से लापता युवक किशन कुमार उर्फ लाला की नदी में तलाश कराई जा रही है।