फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर । कोतवाली देहात क्षेत्र की एक विवाहिता को अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने कीटनाशक पिलाकर हत्या करने की कोशिश की। पीड़िता को उसके परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के एक गांव निवासी विवाहिता के तहरीर के मुताबिक, उसकी शादी जिला हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ के एक गांव में हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने काफी सामान दिया था, लेकिन ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न करते थे। आरोप है कि कई बार पीड़िता को मारापीटा गया। गत सात सितंबर को आरोपी ससुरालीजनों ने पीड़िता को जान से मारने की नीयत से कीटनाशक पिला दिया। इसके चलते उसका अस्पताल में उपचार कराया गया। बाद में पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने देहात कोतवाली में आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी पति रोहित पुत्र लखपत, भूरी पत्नी लखपत, लखपत, हितेश पुत्र लखपत, भूपेश समेत सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात प्रभारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें