फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने 81 प्रतिष्ठानों के नमूने फेल, 33 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य विभाग ने 81 प्रतिष्ठानों के नमूने फेल, 33 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

बुलंदशहर। डीएम के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा पिछले दिनों में विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए थे। इसमें 81 प्रतिष्ठानों के नमूने जांच में फेल पाए गए। इन सभी पर एडीएम ने 33 लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। खाद्य विभाग जल्द ही इनसे जुर्माना वसूलेगा।
जनपद में त्योहारों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य विभाग की टीम ने कई बार छापेमारी की और मिष्ठान व अन्य खाद्य पदार्थ के प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए थे। इसके बाद सभी नमूनों को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया। अब उसकी रिपोर्ट आई तो आंकड़े चाैंकाने वाले थे। विभाग के अनुसार जनपद के 81 प्रतिष्ठानों के खाद्य पदार्थों के नमूने लैब में फेल पाए गए। इस पर कार्रवाई करते हुए एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने सभी पर 33 लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने को लेकर नगर की मिष्ठान व अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत सभी को दंडित किया गया है। जनपद में किसी भी सूरत में मिलावटी खाद्य सामग्री नहीं बेचने दी जाएगी। - रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें