फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने रास्ते में बोला तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने रास्ते में बोला तीन तलाक
विज्ञापन

बुलंदशहर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को उसके पति ने सड़क पर तीन तलाक बोल दिया और घर न आने की धमकी दी। पीड़ित ने नगर कोतवाली में आरोपी पति के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव मुकीमपुर निवासी विवाहिता हीना ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह करीब दो वर्ष पूर्व कोतवाली देहात बुलंदशहर के गांव किरयावली निवासी युवक कफिल पुत्र शगीर के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही आरोपी पति पीड़ित का उत्पीड़न कर रहा था। कई बार मायके पक्ष के समझाने के बावजूद आरोपी अपनी मांगो पर डटा हुआ था। आरोप है कि बीते दिनों पीड़ित बुलंदशहर काली नदी की ओर से कहीं जा रही थी। रास्ते में उसका पति कफिल मिल गया। इस दौरान आरोपी कफिल ने सड़क पर ही पीड़ित के साथ अभद्रता व गाली गलौच करनी शुरू कर दी। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और वहीं तीन बार तलाक बोल कर तलाक दे दिया। आरोपी ने घर लौटने पर पीड़ित को हत्या की धमकी दी है। पीड़ित ने नगर कोतवाली में आरोपी पति के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आरोपी पति अभी फरार है, जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें