फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

370 को लेकर जिलेभर में चौकसी, सड़कों पर उतरे अधिकारी

विज्ञापन
राज्यसभा में आर्टिकल 370 संशोधन विधेयक पास होने के बाद सिकंदाबाद में रूट मार्च करते एसडीएम,सीओ, कोत - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
370 को लेकर जिलेभर में चौकसी, सड़कों पर उतरे अधिकारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के खिलाफ बिल राज्यसभा में पेश होते ही जनपद में चौकसी बढ़ गई। साथ ही जनपद की खुफिया इकाई भी पूरी तरह से अलर्ट पर नजर आई। जनपदभर में पुलिस- प्रशासन रूट मार्च से लेकर चेकिंग अभियान भी चलाए गए हैं। वहीं, संवेदनशील-अतिसंवेदनशील स्थानों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।
गौरतलब है कि सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राष्ट्रपति से जम्मू-कश्मीर में लागू अनुच्छेद 370 के विरोध में बिल पास कराने के बाद राज्यसभा में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जैसे ही अनुच्छेद 370 के खिलाफ प्रस्ताव सभा में पेश किया वैसे ही जनपद में भी शासन स्तर से हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। जिसके बाद नगर कोतवाली क्षेत्र में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्र व एएसपी रविंद्र कुमार ने हाई अलर्ट जारी होने के बाद कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर रूट मार्च भी निकाला। इसके अलावा जनपद भर में पुलिस-प्रशासन ने रूट मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है। वहीं, दूसरी ओर खुफिया विभाग भी अलर्ट पर आ गया है। गुलावठी के प्रमुख चौराहों पर सोमवार को पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान सड़क पर खड़े वाहनों को भी हटाया गया। वाहनों की चैकिंग भी की गई। इसके साथ ही एसडीएम सदर जेपी चौहान एवं अतिरिक्त एसडीएम अविनाश मौर्य थाने में कैंप किए हुए थे।
विज्ञापन

सिकंदराबाद में भी सतर्क हुआ पुलिस-प्रशासन
फोटो समाचार
सिकंदराबाद। राज्यसभा में आर्टिकल 370 संशोधन विधेयक पेश होने के बाद सिकंदराबाद में भी पुलिस अलर्ट पर रही। एसडीएम रविशंकर सिंह, सीओ राघवेंद्र मिश्रा, कोतवाल योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने नगर के मुख्य मार्ग जीटी रोड, गुलावठी रोड, दनकौर रोड, सिकंदराबाद-ककोड़ मार्ग के अलावा नगर के बाजार चौधरीवाड़ा, बड़ा बाजार, हनुमान चौक, बाजार माधोदास, छासियावाड़ा, गद्दीवाड़ा आदि में रूट मार्च किया। रूट मार्च के दौरान पुलिस-प्रशासन ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। सीओ राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, कानून व्यवस्था को तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों से पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी। माहौल को बिगाड़ने के प्रयास करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया कि जनपद में धारा 144 लागू है। धारा 144 का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को नगर में राउंड दी क्लॉक भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं।
---------
पुलिस और प्रशासन ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने का दिया संदेश
खुर्जा। कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाए जाने को लेकर शासन ने प्रदेश भर में धारा 144 लागू की हुई है। ऐसे में सोमवार को पुलिस प्रशासन सतर्क दिखाई दिया। सुबह 11 बजे से ही पुलिस फोर्स जगह-जगह तैनात दिखाई दी। इस दौरान सीओ गोपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी सचिन मलिक ने भारी पुलिस बल के साथ जेवर अड्डा चौराहे से लेकर गांधी रोड, कबाड़ी बाजार, सुभाष रोड, बुर्ज, कसाईबाड़ा, कोट समेत मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फ़्लैगमार्च किया। फ्लैगमार्च के दौरान कई स्थानों पर लोग एकत्रित दिखाई दिए। इसके चलते पुलिस ने फटकार लगाते हुए उन लोगों को हटाया। साथ ही चेतावनी दी कि धारा 144 लगने के कारण एक साथ पांच लोग एक स्थान पर खड़े पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नगर में सोमवार को भारी पुलिसबल के साथ फ्लैगमार्च करते देखकर लोग सहम गए। भारी संख्या में पुलिस बल को देखकर गली मोहल्लों में अफरातफरी मची रही। लोग अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियों से नजारा देखते नजर आए। सीओ लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही।
-------
खुले में मीट देखने पर भड़के अफसर
खुर्जा। नगर में कई मोहल्लों कसाईबाड़ा, कोट और तरीनान में मीट की दुकानों पर खुले में मीट देख सीओ और कोतवाली प्रभारी भड़क गए। उन्होंने तत्काल मीट दुकानदार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने ढक कर मीट बेचने की कड़ी हिदायत दी।
विज्ञापन

------
जनपद में कश्मीर मामले और आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए अलर्ट जारी हुआ है। इसी के चलते सोमवार को जनपदभर में रूट मार्च और चेकिंग अभियान चलाए गए हैं।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें