फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन शिफ्टिंग में हो रहा लाखों का ‘खेल’

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइन शिफ्टिंग में हो रहा लाखों का ‘खेल’
विज्ञापन

बुलंदशहर। पावर कारपोरेशन में इन दिनों लाइन शिफ्टिंग में लाखों के वारे न्यारे किए जा रहे हैं। एक केे बाद एक लाइनों को अवैध तरीकेे से शिफ्ट किया जा रहा है। आहार के बाद नया मामला अनूपशहर के ताल बिबियाना और जिनाई बिजलीघर का है। यहां आधा दर्जन से अधिक बिजली की लाइनों को बिना इस्टीमेट बनाए ही शिफ्ट कर दिया गया। मामले का खुलासा होते ही अफसरों में हड़कंप मच गया। चीफ इंजीनियर ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैें।
विज्ञापन

एक ओर तो पीएम और सीएम भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा कर रहे हैं, वहीं, दूसरी ओर पावर कारपोरेशन में एक के बाद एक नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अवैध तरीकेे से लाइनों को शिफ्ट करने की बाढ़ सी आ गई है। पहले यमुनापुरम के क्लासिक प्लाजा के पीछे की लाइन शिफ्ट हुई उसके बाद अनूपशहर केे आहार का मामला सामने आया। अब नया मामला अनूपशहर के ही ताल बिबियाना और जिनाई बिजली घर का है। यहां दो शिफ्टिंग हुई। पावर कारपोरेशन के सूत्रों के अनुसार इन दोनों शिफ्टिंग में लाखों के वारे न्यारे किए गए हैं। जैसे ही मामला खुला तो नीचे से लेकर बडे़ अधिकारियों में हड़कंप मच गया। चीफ ने मामले में जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

------
कई मामलों में नहीं हुई कार्रवाई
पावर कारपोरेशन में आए दिन हो रहे घपलों की आलाधिकारी जांच बैठा देते हैं। लेकिन अभी तक किसी भी मामलेे में कोई कार्रवाई अधिकारियों द्वारा नहीं की गई है।
--------
मामला संज्ञान में आने के बाद जांच बैठा दी गई है। गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।
- आरपीएस तोमर, चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें