फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति विवाद के चलते युवक के छर्रे लगे, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संपत्ति विवाद के चलते युवक को लगे छर्रे
विज्ञापन

डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरपुर में संपत्ति विवाद के चलते मंगलवार शाम में घर में सो रहे युवक महेश चंद्र को जान से मारने की नियत से गोली मार दी। छर्रे लगने से युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी पर उपचार कराया। गंभीर हालत में युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित ने पुलिस में एक नेमड तथा तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित महेश चंद्र पुत्र बहोरी लाल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनका जगदीश चंद्र पुत्र द्वारिका प्रसाद शर्मा परिवार से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। संपत्ति में पुत्र वीरेंद्र व हरिओम के नाम वसीयत कर रखी है। जबकि विकास नोयडा में नौकरी करता है। आरोप लगाया है कि इसी रंजिश के चलते वीरेंद्र शर्मा ने अपने तीन लोगों के साथ जान से मारने की नियत से गोली चला दी। छर्रे गाल गर्दन व हाथ पर लगे। कोतवाली निरीक्षक शौकेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामलें की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें