फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनारा देवी हत्याकांड: हत्यारोपियों ने गवाहों को पीटा, दी हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनारा देवी हत्याकांड: हत्यारोपियों ने गवाहों को पीटा, दी हत्या की धमकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में हुए अनारा देवी हत्याकांड के गवाह भाइयों को आरोपी पक्ष गवाही न देने का दबाव बना रहा है। गवाहों के इंकार करने पर आरोपियों ने बीते दिनों उन पर जानलेवा हमला किया और कोर्ट में गवाही देने पर हत्या की धमकी दी है। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव जारजपुर निवासी ब्रजेश शर्मा पुत्र रामगोपाल शर्मा ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि वह और उसका भाई जहांगीराबाद क्षेत्र में हुए अनारा देवी हत्याकांड में गवाह है। पीड़ित ने बताया कि उनके तहेरे भाई ने बुआ की संपत्ति की वसीयत धोखे से अपने नाम कराकर उनकी हत्या कर दी थी। मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, जिसमें वादी व उसका भाई गवाह है। आगामी 22 जुलाई को मामले में गवाही होनी है। वहीं, अब आरोपी पक्ष मामले में पीड़ित गवाह बंधुओं पर गवाही न देने का दबाव बना रहा है। पीड़ित ने बताया कि गत 14 जुलाई को वह अपने खेत पर मौजूद था। इस दौरान नामजद आरोपी मुनीष, जयप्रकाश, प्रमोद पीड़ित के पास आए और मुकदमे में गवाही न देने का दबाव बनाने लगे। जिस पर पीड़ित ने इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी भड़क गए और पीड़ित पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ित ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है। जिस पर एसपी ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें