फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नकली खाद बनाने के मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली खाद बनाने के मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद स्थित फैक्टरी में नकली खाद बनाने के मामले में डीएम सीपी सिंह ने मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश दिए हैं। इसके लिए डीएम ने डिप्टी कलेक्टर को जांच अधिकारी नामित करते हुए 15 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते अब कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत का भी खुलासा होगा।
जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में 21 नवंबर को टीम ने खुर्जा क्षेत्र में शिकारपुर रोड पर उर्वरक विक्रेता के यहां छापेमारी करते हुए 25 कट्टा नकली खाद बरामद किया था। बरामद खाद के कट्टों पर अंकित फैक्टरी के पते पर सिकंदराबाद के गोपालपुर क्षेत्र में पहुंचकर टीम ने कार्रवाई की, लेकिन मौके से पहले ही नकली खाद को हटा दिया गया था। जिसके चलते टीम को केवल दो लोग मौके पर मिले थे। इसके बाद जांच के दौरान सामने आया था कि कृषि विभाग में जिले में पूर्व में तैनात रहे कर्मचारी के भाई पवन कुमार शर्मा द्वारा नकली खाद बनाने का कारोबार किया जा रहा था। जिले से तबादला होने के बाद भी पूर्व कर्मचारी द्वारा लगातार जिले में सक्रियता रखी जा रही थी। छापेमारी के बाद मामले के निपटारे के लिए भी कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। अधिकारियों ने फर्जीवाड़ा करते हुए नकली खाद बेचने वालों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी, जिसके चलते अब जांच में अधिकारियों की मिलीभगत का भी खुलासा होगा। अब मामले में डीएम सीपी सिंह ने डिप्टी कलक्टर अभिनव द्विवेदी को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकली खाद बनाने के मामले में डिप्टी कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए गए हैं। 15 दिन में जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सीपी सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें