निकाय चुनाव के लिए वार्डों की आरक्षण सूची जारी
बुलंदशहर। निकाय चुनाव के लिए शासन द्वारा नगर निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची जारी कर दी है। सूची जारी होने के बाद अब सात दिन का समय दावे और आपत्तियों के लिए दिया गया है। आरक्षण सूची जारी होने के बाद टिकट के लिए दावेदारी कर रहे कई धुरंधरों के सपने धूमिल हो गए हैं।
शुक्रवार को शासन द्वारा निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी की है। शासन ने सूची जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि सूची पर दावे और आपत्तियों के लिए सात दिन का समय तय किया गया है। समयावधि में आपत्ति दाखिल करने वाले लोगों की आपत्तियों पर विचार करते हुए उनका निस्तारण किया जाएगा और इसके बाद आरक्षण पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। आरक्षण सूची जारी होते ही जिले की नौ नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों के वार्डों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे कई नेताओं की उम्मीदों को झटका लगा है।
नगर पालिका सिकंदराबाद
कुल 25 वार्ड में से 10 अनारक्षित हैं।
अनु. जाति महिला : वार्ड 4
पिछड़ा वर्ग : वार्ड 7, 13, 16 व 22
पिछड़ा वर्ग महिला : वार्ड 20 व 23
महिला : वार्ड 1, 8, 9, 14, 17 व 18
अनु. जाति : वार्ड 5 व 6
नगर पालिका डिबाई
कुल 25 वार्ड में से 10 अनारक्षित हैं।
अनु. जाति महिला : वार्ड 3
पिछड़ा वर्ग : वार्ड 4, 20, 21 व 22
पिछड़ा वर्ग महिला : वार्ड 8 व 16
महिला : वार्ड 1, 2, 9, 10, 19 व 23
अनु. जाति : वार्ड 5 व 6
नगर पालिका स्याना
कुल 25 वार्ड में से 10 अनारक्षित हैं।
अनु. जाति महिला : वार्ड 5 व 6
पिछड़ा वर्ग : वार्ड 2, 4, 12 व 20
पिछड़ा वर्ग महिला वार्ड: 3 व 14
महिला : वार्ड 9, 10, 19, 22 व 24
अनु. जाति : वार्ड 7 व 8
नगर पालिका शिकारपुर
कुल 25 वार्ड में से 10 अनारक्षित हैं।
अनु. जाति महिला : वार्ड: 5 व 6
पिछड़ा वर्ग : वार्ड 13, 22, 23 व 25
पिछड़ा वर्ग महिला वार्ड: 14 व 24
महिला : वार्ड 1, 3, 15, 18 व 19
अनु. जाति : वार्ड 7 व 8
नगर पालिका जहांगीराबाद
कुल 25 वार्ड में से 10 अनारक्षित हैं।
अनु. जाति महिला : वार्ड 4
पिछड़ा वर्ग : वार्ड 11, 12, 14 व 15
पिछड़ा वर्ग महिला : वार्ड 9 व 25
महिला : वार्ड 1, 7, 13, 16, 17 व 23
अनु. : वार्ड 6 व 8
नगर पालिका अनूपशहर
कुल 25 वार्ड में से 10 अनारक्षित हैं।
अनु. जाति महिला : वार्ड 2
पिछड़ा वर्ग : वार्ड 5, 8, 15 व 16
पिछड़ा वर्ग महिला : वार्ड 22 व 23
महिला : 06, वार्ड 3, 9, 10, 11, 21 व 25
अनु. जाति 02, वार्ड 4 व 7
नगर पालिका गुलावठी
कुल 25 वार्ड में से 11 अनारक्षित हैं।
अनु. जाति महिला : वार्ड 3
पिछड़ा वर्ग : वार्ड 6, 7, 12 व 13
पिछड़ा वर्ग महिला : वार्ड 8 व 24
महिला : वार्ड 2, 10, 15, 22, 23 व 25
अनु. जाति : 01, वार्ड 4
नगर पालिका बुलंदशहर के वार्डों का आरक्षण --
वार्ड संख्या मोहल्ला का नाम आरक्षण
01 भूड़ प्रथम अनारक्षित
02 शांति निकेतन अनारक्षित
03 यमुनापुरम पिछड़ा वर्ग
04 देवीपुरा प्रथम अनारक्षित
05 नजीमपुरा भूड़ अनु. जाति महिला
06 स्याना रोड अनु. जाति महिला
07 साठा प्रथम अनु जाति
08 भूड़ द्वितीय अनु जाति
09 टांडा अनारक्षित
10 चांदपुर अनारक्षित
11 राधा नगर महिला
12 देवीपुरा द्वितीय पिछड़ा वर्ग महिला
13 इस्लामाबाद महिला
14 शेखसराय अनारक्षित
15 सिविल लाइन तृतीय अनारक्षित
16 सिविल लाइन प्रथम अनारक्षित
17 आवास विकास कालोनी द्वितीय महिला
18 भगवानपुरा अनारक्षित
19 शास्त्री नगर अनारक्षित
20 सरायधारी पिछड़ा वर्ग महिला
21 आवास विकास प्रथम कालोनी अनारक्षित
22 साठा द्वितीय पिछड़ा वर्ग
23 शिवपुरी अनारक्षित
24 सूर्यनगर पिछड़ा वर्ग
25 आराजियात अनारक्षित
26 देवीपुरा तृतीय अनारक्षित
27 सरायलोधगान अनारक्षित
28 हरीशचंद्र नगर पिछड़ा वर्ग
29 हरि एन्क्लेव पिछड़ा वर्ग
30 ईंटारोड़ी पिछड़ा वर्ग
31 फैसलाबाद महिला
32 मुस्तफागढ़ी महिला
33 सिविल लाइन द्वितीय अनारक्षित य
34 रुकनसराय महिला
35 नरसलघाट महिला
36 सरायकाजी महिला
37 मिर्चीटोला पिछड़ा वर्ग महिला
शासन ने आरक्षण सूची जारी कर दी है। जारी की गई सूची पर आपत्तियों के लिए सात दिन का समय तय किया गया है। सभी आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी जाएगी। - सीपी सिंह, डीएम