फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरावत में घर के अंदर विस्फोट, एक बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरावत में घर के अंदर विस्फोट, एक बालक की मौत
विज्ञापन

गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव छपरावत में इमाम दस्ते पर दीपावली के लिए गंधक-पोटाश कूटते समय सोमवार सुबह विस्फोट हो गया। विस्फोट में सात वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। जबकि विस्फोट में 4 बालक समेत 5 लोग घायल हो गए। घायलों को मेरठ के एक अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। बालक की मौत के बाद परिवार व गांव दीपावाली का त्यौहार मातम में बदल गया।
गांव छपरावत निवासी करन(16) सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दीपावली पर्व के लिए गांव स्थित एक दुकान से गंधक व पोटाश खरीदकर लाया था। करन अपने पड़ोसी राहुल कुमार के मकान के आंगन में इमामदस्ते में गंधक व पोटाश कूट रहा था। उसके बराबर में उसका भतीजा दक्ष (7), वंश (5), सूरज (12) और मोहल्ले के ही दीपक पाल (7), प्रिंस (5) खड़े थे। गंधक पोटाश कूटते समय जोरदार धमाका हुआ, जिसमें मासूम दक्ष (7) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वहां मौजूद अन्य 4 बालक समेत 5 लोग घायल हो गए। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कुछ बच्चों के शरीर से मांस के टुकड़े अलग हो गए। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को गुलावठी के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में मासूमों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक की मौत के बाद गांव में मातम छा गया। उधर विस्फोट में बालक की मौत के बाद गांव में दीपावली का त्यौहार मातम में बदल गया। दक्ष के पिता राहुल मजदूरी का कार्य करते हैं। राहुल के दो पुत्र एक पुत्री हैं। मृतक बालक दक्ष की मां मंजू, दादी सरोज देवी और दादा रतन सिंह एवं अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक बालक दक्ष के भाई वंश की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बाइकों पर घायलों को चिकित्सक के पास ले गए
गंधक व पोटाश कूटते समय हुए विस्फोट के बाद बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों ओर खून ही खून व मांस के लोथड़े पड़े थे। परिजन उस और दौड़े व गंभीर रूप से घायल बच्चों को तुरंत बाइक से गुलावठी चिकित्सक के पास ले गए। परिजनों ने डर की वजह से उन्हें साफ कर दिया। परिजनों का कहना था कि एंबुलेंस आने में देर लगती, इसलिए बच्चों को वह बाइक पर ही चिकित्सक के पास ले गए। वहां से बच्चों को मेरठ ले जाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जाती है। वहीं घटना के करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गंधक-पोटाश इमाम दस्ते में कूटने के दौरान हादसा हुआ है। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि पांच घायल हैं, उनका मेरठ मेडिकल सेंटर में उपचार चल रहा है। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
आतिशबाजी न बिकने का निकाला तोड़, पाइप से बनाया धमाका
बुलंदशहर। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पटाखों की बिक्री पर रोक लगाई गई, तो लोगों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया। पटाखा छोड़ने के बजाए गंधक-पोटाश को एक लोहे के पाइप में भरकर विस्फोट किए गए। गुलावठी में हुए हादसे के बावजूद पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
वायु प्रदूषण अधिक होने से बीते दिनों ही सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार जनपद में भी आतिशबाजी की बिक्री व छोड़ने पर रोक लगा दी गई थी। इस बार भी कहीं भी सार्वजनिक रूप से आतिशबाजी बिक्री का स्टॉल नहीं लगाया गया। जिससे दिवाली पर आतिशबाजी करने वाले लोगों में रोष था। लेकिन लोगों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया। गांव देहात में खेतों में पक्षियों व जंगली जानवरों को भगाने के लिए गंधक-पोटाश के मिश्रण से धमाका किया जाता है। लेकिन इस दिवाली लोगों ने इस मिश्रण का प्रयोग दिवाली पर किया। लोगों ने लोहे के पाइप में मिश्रण डालकर विस्फोट किए। इसकी आवाज भी अत्यधिक होती है। वहीं गुलावठी में हुई हादसे के बावजूद जनपद पुलिस ने सबक नहीं लिया। जगह-जगह लोगों ने खुलेेआम गंधक पोटाश के मिश्रण से विस्फोट किए। लेकिन, पुलिस ने कहीं कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

विस्फोट में बालक दक्ष की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। पटाखे बैन होने के कारण गली मोहल्लों की दुकानों पर गंधक पोटाश बिक रहा है। गंधक पोटाश को एक नाल में भरकर युवा चलाते हैं। लोगों ने मांग की है कि गंधक व पोटाश की बिक्री को भी बैन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें