फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: बुलंदशहर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, गंधक पोटाश कूटते समय मकान में धमाका, बच्चे की मौत, 5 गंभीर

Mon, 24 Oct 2022 07:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गुलावठी में दर्दनाक हादसा हुआ है। सोमवार दोपहर को गंधक पोटाश कूटते वक्त धमाका हो गया। धमाके में मासूम की मौत हो गई, जबकि पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
बुलंदशहर में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर जिले के गुलावठी में दिवाली के दिन बड़ा हादसा हुआ है। गुलावठी थाना इलाके के छपरावत गांव में एक मकान में गंधक पोटाश कूटते समय हुए जोरदार ब्लास्ट हुआ। धामके में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। इसके अलावा चार बच्चों समेत 5 लोग झुलस गए है। घायलों को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ग्राम छपरावत में मजदूर राहुल के मकान में करण पुत्र रतन इमाम दस्ते में गंधक और पोटाश कूट रहा था। उसके बराबर में उसका भतीजा दक्ष (7) पुत्र राहुल, वंश (5) पुत्र राहुल और सूरज (12)पुत्र रतन के अलावा मोहल्ले का ही दीपक पाल (7) पुत्र नितिन और प्रिंस(5) पुत्र धर्मेंद्र खड़े थे। 

गंधक पोटाश कूटते समय जोरदार धमाका हुआ, जिसमें मासूम दक्ष (7) की मौत हो गई । जबकि चार मासूम समेत 5 लोग झुलस गए। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कुछ बच्चों के शरीर से मांस अलग तक हो गया। उन्हें गंभीर चोटें आई। सभी को आनन-फानन गुलावठी के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


मेरठ में मासूम बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, विस्फोट में बालक की मौत के बाद गांव में दीपावली का त्यौहार मातम में बदल गया। दक्ष के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दक्ष का पिता राहुल मजदूरी करता है। राहुल के दो पुत्र एक पुत्री है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें